चेन स्नेचर पर तुरंत कार्रवाई करने वाले 7 पुलिसकर्मी सम्मानित होंगे
डूंगरपुर। उदयपुरा के पास महिला के गले से चेन स्नेचिंग के बाद बदमाशों को पकड़ने में तुरंत कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसपी शंकरदत्त शर्मा ने एक आदेश जारी कर कांस्टेबल शैलेष, राजेंद्र को 501 रुपए नगद इनाम के साथ प्रशंसा पत्र, चेतक ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल नरेंद्रसिंह, चालक जयदीपसिंह, महिला कांस्टेबल हंसा, सुनीता और सूर्यवीरसिंह को 101 रुपए के नगद ईनाम और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा।