गोवंश तस्करी के मामले में पिकअप मालिक गिरफ्तार
डूंगरपुर। एक दिन पहले गोवंश से भरी पिकअप पलटने के मामले में दोवड़ा पुलिस ने उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी साकरचंद ने बताया कि मामले में आरोपी पिकअप मालिक विनोद पुत्र भैरूलाल बंजारा मीणा निवासी धुनीमाता डबोला उदयपुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी अमरोली थाना काकरोली निवासी प्रकाश पुत्र मन्नाजी बंजारा को मंगलवार को ही मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
इसी तरह हेड कांस्टेबल धर्मवीरसिंह की ओर से अवैध शराब की धरपकड़ करते हुए नवाटापरा भासौर निवासी देवजी पुत्र राजेंग परमार के कब्जे से देशी शराब पकड़ी है। इसी तरह स्थाई वारंटी बनकोड़ा निवासी भाविन पुत्र भरत श्रीमाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।