बिना नंबर प्लेट के 7 पावर बाइक जब्त की
डूंगरपुर। ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस की ओर से बुधवार को भी कार्रवाई की गई। ट्रैफिक इंचार्ज देवेंद्रसिंह राव ने बताया कि शहर में बिना नंबर, तेज गति से वाहन चलाने हुए 7 पावर बाइक, बिना नंबर, कागजात के चलाते हुए जब्त की गई है। ओवरलोडिंग सवारियों पर 2 ऑटो जब्त किए हैं। इसके अलावा ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 41 वाहनों के चालान बनाकर 7750 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। शराब के नशे में बाइक चलाते हिम्मतपुर निवासी महेश प्रजापत को गिरफ्तार किया है।