सभापति पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज
डूंगरपुर। नगर सभापति केके गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
गुप्ता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि पिछले दिनों वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार में गए थे। उस दौरान 1 मई को आरोपी माडा हाल इंद्रा कॉलोनी डूंगरपुर निवासी मनोज पुत्र प्यारचंद लबाना ने उनके खिलाफ वॉट्सएप ग्रुप पर एक भड़काऊ मैसेज पोस्ट किया। इस पोस्ट में मनोज लबाना ने गुप्ता को बाहर का व्यक्ति बताकर डूंगरपुर में आकर राज कर रहा है। गुप्ता के खिलाफ डूंगरपुर में आंदोलन चलाया जाएगा। हर चीज का हिसाब देना होगा। कांग्रेस के जो लोग गुप्ता के साथ हैं, उनकी भी खैर नहीं है। इस तरह के मैसेज पोस्ट कर उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।