- Hindi News
- National
- बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए उचित मंच दिलाने के प्रयास होंगे : सभापति
बेटियों को स्वावलंबी बनाने के लिए उचित मंच दिलाने के प्रयास होंगे : सभापति
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
नगरपरिषद डूंगरपुर के महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने और बेटियों की आत्मरक्षा के लिए चल रहे अभियान के तहत बुधवार को भारत विकास परिषद् की प्रांतीय टीम ने अभियान को प्रभावी कदम बताया।
बुधवार को नगरपरिषद डूंगरपुर की ओर से मेहंदी और नृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् की प्रांतीय अध्यक्ष राजश्री गांधी और प्रांतीय सचिव शंकरलाल पंचाल शामिल हुए। नगरपरिषद सभापति के.के.गुप्ता मुख्यअतिथि थे। सभापति ने कहा कि नगरपरिषद का महिला सशक्तिकरण अभियान आज की उपस्थिति को देखकर लगता है कि सफल हुआ। नगर परिषद डूंगरपुर ने महिला सशक्तिकरण में इतिहास बनाने की ठानी है। हरसंभव प्रयास कर शहर की प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने के प्रयास होंगे। प्रांतीय अध्यक्ष राजश्री गांधी ने नगरपरिषद डूंगरपुर की स्वच्छता को सबसे सुंदर बताते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने बेटियों को पढ़ाने और स्वरोजगार से जोड़कर सभापति गुप्ता ने समाज के लिए एक नई शुरुआत की है जो पूरे देश के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेगी। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर रीटा कुंवर, लक्ष्मी जैन, पूजा मखीजा, कल्पना भावसार ने विचार व्यक्त किए।
डूंगरपुर. कार्यक्रम में बेटियों का पुरस्कार देते सभापति।