अदालत परिसर में पक्षियों के लिए घरोंदे और बांधे सकोरे
डूंगरपुर. अदालत परिसर में पक्षियों के लिए परिंडा बांधकर पानी भरते अतिथि।
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
अदालत परिसर में बुधवार को पक्षियों के लिए घरोंदे लगाए गए और पानी की व्यवस्था के लिए सकोरे बांधे। डीजे महेंद्रसिंह सिसोदीया के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव नीलम शर्मा ने बताया कि नगर परिषद डूंगरपुर के सहयोग से न्यायालय परिसर में पक्षियों के लिये घरोंदे एवं पानी के लिए सकोरे की व्यवस्था की गई। जज मंशाराम सुथार, नाहरसिंह मीणा, दीपक दुबे, राजन खत्री, ज्योतिपुरी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण शुक्ला, भवंरलाल पंड्या, लक्ष्मीलाल जैन, सुरेश गांधी, संजीव भटनागर, असलम खान रामपुरी, सचिव नागेंद्रसिंह चुंडावत ने विचार व्यक्त किए।