पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झौंथरी में 17 श्रमिकों के परिवारों को दी सहायता

झौंथरी में 17 श्रमिकों के परिवारों को दी सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करावाड़ा. राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत न्याय आपके द्वार शिविर झौंथरी के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को आयोजित हुआ।

शिविर में श्रम विभाग डूंगरपुर एवं पंचायत समिति झौथरी की ओर से भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के तहत 13 हिताधिकारियों के बालक -बालिकाओं को निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत 1 लाख 39 हजार की छात्रवृति, इस प्रकार शिविर में कुल 17 श्रमिक हिताधिकारियों को 3 लाख 24 हजार रुपए की सहायता दी गई है। इस दौरान सरपंच नरेश कुमार ननोमा, एसडीएम सीमलवाड़ा अकील अहमद खान, बीडीओ झौथरी रघुवीर सिंह मीणा, तहसीलदार अशोक कुमार, श्रम कल्याण अधिकारी प्रकाश शर्मा, श्रम निरीक्षक नीलेश कलाल मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...