पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में भाविप ने ठंडे पानी के लिए लगाई प्याऊ

शहर में भाविप ने ठंडे पानी के लिए लगाई प्याऊ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर। भारत विकास परिषद् दक्षिण प्रांत मुख्य शाखा की ओर से गांधी आश्रम में ठंडे पानी के लिए प्याऊ लगाई गई। शुभारंभ नानूलाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि किया। विशिष्ट अतिथि युवा शाखा के सचिव बृजलाल कलाल, शाखा अध्यक्ष प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने जिला समन्वयक दिनेश श्रीमाल का उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। पूर्व प्रांतीय महासचिव गिरीश पानेरी, जिला समन्वयक दिनेश श्रीमाल, पूर्व सचिव हीरालाल पटेल, बाबूसिंह राजपुरोहित, वन्दे मातरम शाखा के पूर्व अध्यक्ष ललित शुक्ला, देवेन्द्र पंचाल, डायालाल मोची, जिनेन्द्र गुप्ता, गिरीश झा, भंवरलाल पंचाल, फतेहसिंह, विजय पंचाल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र पंचाल ने अनुकरणीय प्रयास बताया।

खबरें और भी हैं...