रायणी गांव में ग्राम गणराज्य शिलालेख स्थापित
डूंगरपुर| वागड़ मजदूर किसान संगठन की ओर से सोमवार को ग्राम पंचायत ओडवाडिया के रायणी गांव में गांव सभा का गठन एवं शिलालेख स्थापित किया गया। सरपंच जसोदा की अध्यक्षता में 20 सदस्य शांति समिति का गठन किया गया। सचिव कारूलाल कोटेड ने पेसा के तहत गांव गणराज्य पर विस्तार चर्चा की गई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रमेश अहारी, मीनाक्षी, दया, हीरालाल, ताजेंग एवं संगठन से भावना, वासुदेव, पार्वती ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन भावना ने किया। वहीं आभार वासुदेव कटारा ने माना।