पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 सालों में 3.5 किमी लंबा और 5.5 किमी चौड़ा बढ़ा शहर

5 सालों में 3.5 किमी लंबा और 5.5 किमी चौड़ा बढ़ा शहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरपुर| डूंगरपुर का आकार पतंगाकार के रूप में है। पूर्व-दक्षिणी हिस्सा लंबा है तो गेपसागर झील के बाहर का हिस्सा विस्तार के साथ है। डूंगरपुर के पीछे दक्षिणी हिस्से की ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीर में डूंगरपुर बहुत ही खूबसूरत दिखता है। इसके साथ ही फतेहगढ़ी की पहाड़ी पर नगर परिषद द्वारा तैयार की गई सड़कें नजर आती है। 3.5 किमी लम्बाई और घाटी से लेकर रेलवे कॉलोनी तक 5.5 किमी चौड़ाई में फैला है। वहीं शहर की गलियां सिकुड़ी नजर आती है।

13 हजार परिवार रहते हैं शहर में

डूंगरपुर शहर में वर्तमान में 13 हजार परिवार निवास करते हैं। सबसे ज्यादा परिवार पहले शहर में रहते थे, लेकिन शहर का बाहरी विस्तार होने के कारण अब ज्यादा परिवार बाहरी शहर का हिस्सा हैं। वहीं अंदरूनी शहर की ज्यादा लंबाई है तो संकरी गलियां आज भी नजर आती हैं।

नीचे गेपसागर झील, फतेहगढ़ी की पहाड़ी

खास बात यह है कि डूंगरपुर शहर की खूबसूरती में गेपसागर झील है तो उसके किनारे पर फतेहगढ़ी है। जहां पर माउंटेन म्यूजिकल फव्वारा, बच्चों के मनोरंजन के साधन, भारत माता का मंदिर, हनुमान मंदिर बने हैं। यह तस्वीर विभाष गांधी ने उपलब्ध कराई है।

खबरें और भी हैं...