डूंगरपुर : कन्यादान में मिली जमीन का पट्टा जारी कराने की मांग
डूंगरपुर| कन्यादान में मिली जमीन का पट्टा जारी कराने की मांग महिला ने कलेक्टर से की है। मगनदेवी प|ी हीराजी यादव ने बताया कि उसकी शादी 1982 में देवल गांव में हुई थी। उस दौरान पिता ने उसे एक भूखंड कन्यादान में अंबेडकर कॉलोनी यादव बस्ती में दिया था। उस भूखंड पर अब भी उसी का कब्जा है। उसने कलेक्टर को बताया कि भाई लालचंद उसे भूखंड नहीं देने की धमकी दे रहा है, ऐसे में उसे पट्टा जारी कराया जाए।