शिक्षक प्रशिक्षण शिविर: नहीं चलेगा अब बीमारी का बहाना
वर्ष 2015 के बाद आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में उपस्थिति दर्ज नहीं करवाने वाले शिक्षकों की सूचना अब संबंधित संस्था प्रधान को शाला दर्पण पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
हर साल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मई-जून माह में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षकों को पढ़ाने की नवीन तकनीकों की जानकारी देने के लिए 10 दिवसीय आवासीय कैंप आयोजित किए जाते हैं, मगर छुट्टियां होने के कारण अधिकांश शिक्षक कैंपों में आते ही नहीं हैं। प्रशिक्षण शिविर में नहीं आने के लिए बीमारी का बहाना भी नहीं चलेगा। बीमार होने की स्थिति में मेडिकल बोर्ड से अवकाश स्वीकृत होने पर ही छुट्टी मिल सकेगी। एडीसीपी हेमंत पंड्या ने बताया कि शिक्षकों को नवाचार के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक बीमारी का बहाना कर शिविर में नहीं आते है। ऐसे में इस बार बीमार होने पर मेडिकल बोर्ड की ओर से अवकाश स्वीकृत होने पर ही छुट्टी दी जाएगी।