पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं दुर्लभ योग, 18 अप्रैल से शनि वक्री

अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं दुर्लभ योग, 18 अप्रैल से शनि वक्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
18 अप्रैल को अक्षय तृतीया है और इसी दिन से शनि ग्रह भी वक्री हो रहा है। हिंदी पंचांग के अनुसार इस दिन वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आखातीज भी कहा जाता है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। बुधवार को भगवान गणेशजी के लिए विशेष पूजा की जाती है और अक्षय तृतीया पर महालक्ष्मी की। घर की सुख-समृद्धि के लिए इन दोनों देवी-देवताओं की प्रसन्नता मिलना बहुत जरूरी है। गणेशजी और लक्ष्मीजी की कृपा एक साथ पाने का ये शुभ योग है। ज्योतिषाचार्य तुलजाशंकर भट्ट ने बताया कि ये एक दुर्लभ योग है, जब अक्षय तृतीया से शनि की चाल बदल रही है।

भगवान गणेशजी की बुधवार को होती है विशेष पूजा और अक्षय तृतीया पर महालक्ष्मी की, घर में आएगी सुख-समृद्धि

कई राशियां प्रभावित होंगी और बदलेगी चाल

डॉ. भगवतीशंकर व्यास ने बताया कि शनि का वक्री होना, यानी कि शनि की निश्चित चाल की गति धीमी हो जाना। रहेगा धनु राशि में ही, लेकिन दो कदम पीछे हो जाएगा और उसके अंश कम हो जाएंगे। इसका असर 12 राशियों के जातकों के ऊपर भी पड़ता है। इसकी राशि में शनि का असर है, वह राशि प्रभावित होगी।

ऐसे समझें कि किस राशि पर क्या होगा असर

मेष राशि : शनि के वक्री होने से मेष राशि वाले लोगों के करिअर की रफ्तार धीमी हो सकती है। कठिन परिश्रम का समय है।

वृषभ राशि : शनि की क्रूर दृष्टि आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सावधान रहें।

मिथुन राशि - शनि की यह स्थिति ज्यादा मेहनत करवाएगी, लेकिन आपकी ताकत बढ़ेगी और कार्य स्थल पर मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि : शनि के कारण कानूनी विवाद बढ़ सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। भाई-बहनों का ध्यान रखें।

कन्या राशि : शनि के कारण आपका निवास स्थान बदल सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं।

वृश्चिक राशि : अशांति बढ़ने की संभावनाएं हैं। घर में झगड़े और विवादों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समझदारी से काम लें।

तुला राशि : शनि के कारण सही निर्णय ले पाएंगे। आप सफलता प्राप्त करेंगे। यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है।

धनु राशि : आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ेगा। सावधान रहें, जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आने की संभावनाएं हैं।

मकर राशि : आने वाला समय आपके लिए परेशानियों से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धन हानि हो सकती है।

कुंभ राशि : शनि की यह स्थिति आपके लिए अनुकूल होगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर हर वक्त अच्छे अवसर मिलेंगे।

मीन राशि : शनि के वक्री होने से राशि के लिए दिक्कतें बढ़ने के योग हैं। इसलिए धन को बेवजह खर्च करने से बचें। धैर्य बनाए रखें।

खबरें और भी हैं...