न्याय आपके द्वार एक मई से 30 जून तक
डूंगरपुर। राज्य सरकार द्वारा एक मई से 30 जून तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार चलाया जाएगा। अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व से जुडे़ विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में 15 विभागों की भागीदारी रहेगी। शिविर से पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत पर जमाबंदी का पठन कर जमाबंदी में लिपिकीय त्रुटि और लंबित नामांतरण के प्रकरण चिह्नित कर लिए जाएंगे।