पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निवेशकों को रुपए लौटाएं अभिकर्ताओं के केस बंद हो

निवेशकों को रुपए लौटाएं अभिकर्ताओं के केस बंद हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवेशकों के रुपए लौटाने की मांगों को लेकर ज्ञापन देते ठगी के शिकार लोग।

डूंगरपुर| सर्वहित महाकल्याण वेलफेयर फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को कलेक्टर से मिला। उन्होंने डेढ़ साल से फंसे निवेशकों के करोड़ों रुपए लौटाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि आजादी के पहले से चली रही पियरलेस कंपनी ने पिछले 4 साल से रुपए लौटाने बंद कर दिए है। इस पर सरकार ने उसकी चल अचल संपति को फ्रीज कर दिया है।

इन कंपनियों से ठगे गए लोगो की संख्या प्रदेश में 1 करोड़ 85 लाख है। प्रदेश के गरीब लोगो की गाढ़े पसीने की कमाई को लौटाने की मांग रखी है। साथ ही निर्दोष अभिकर्ताओं पर जो केस दर्ज किए गए है उन्हें वापस लिए जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेशाध्यक्ष चेतन जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बालकृष्ण परमार, जिलाध्यक्ष मुकेश मीणा, बादामीलाल रोत, विजयसिंह चारण, ईश्वरलाल परमार, धीरेंद्र परमार, मणीलाल यादव, निर्भयसिंह झाला, छतरसिंह चारण, गौतमसिंह डाबी, कोदरलाल पटेल, संग्रामसिंह, बंशीलाल कलासुआ शामिल थे।

खबरें और भी हैं...