पुलिस दिवस पर 41 सिपाहियों का सम्मान
पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार को राजस्थान पुलिस दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के साथ ही परेड का आयोजन किया गया। कार्यवाहक एसपी नीतेश आर्य ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। परेड के बाद सेवा अभिलेख के आधार पर चयन किए गए पुलिसकर्मियों को नवाजा गया। साल 2015 और 2016 में श्रेष्ठ पुलिस सेवा के लिए 30 पुलिस कर्मियों को अतिउत्तम व 8 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डूंगरपुर पुलिस उपाधीक्षक माधोसिंह सोढा , सभी थानों के थानाधिकरी सहित अन्य पुलिसकर्मी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी व सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
इनका हुआ सम्मान
1. सर्वोत्तम सेवा चिन्ह: एएसआई कर्णवीरसिंह बिछीवाड़ा, एएसआई तेजसिंह चितरी, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार को दिया गया। 2. अतिउत्तम सेवा चिन्ह: हेड कानिस्टेबल नेपालसिंह दोवड़ा, बलभद्रसिंह चितरी, गजराजसिंह धंबोला, अशोक कुमार चितरी, तखतसिंह पुलिस लाइन, करणसिंह कुआं, सुशील दशोरा रामसागड़ा, राकेश कुमार, बलदेवसिंह कोतवाली, भंवरसिंह वरदा, गजेंद्रसिंह सदर, दिलीपसिंह कोतवाली, कांस्टेबल निर्मल कुमार धंबोला, अरविंद कुमार, रणछोड़लाल, लक्ष्मीलाल सदर, सुखलाल सागवाड़ा, सुरेंद्रसिंह लाइन, संजय कुमार आसपुर, महिपालसिंह कोतवाली, शिशुपालसिंह दोवड़ा, ईश्वरलाल वरदा, प्रकाशचंद्र, गोविंदसिंह, रविंद्रसिंह, गजराजसिंह, मनोज कुमार, लोकेंद्रसिंह, भूपेंद्र कुमार, गोपालचंद धंबोला को सम्मानित किया गया।
3. उत्तम सेवा चिन्ह: वर्ष 2015 के लिए कांस्टेबल त्रिलोकपालसिंह चितरी, सुरेशचंद्र चितरी, रतनसिंह वृत्त कार्यालय डूंगरपुर, महेंद्र कुमार बिछीवाड़ा को मिलेगा। वर्ष 2016 के उत्तम सेवा चिन्ह हेड कांस्टेबल सतीश कुमार यातायात शाखा, कांस्टेबल रविंद्रसिंह धंबोला, गोविंदसिंह महिला थाना, खुशपालसिंह रामसागड़ा को नवाजा गया।
डूंगरपुर। जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित पुलिसकर्मी।
पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
डूंगरपुर। पुलिस दिवस समारोह के उपलक्ष्य में गणपति महावर कमांडेंट मेवाड़ भील कोर खेरवाड़ा के सानिध्य में रक्तदान हुआ। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक डूंगरपुर की ओर से रक्तदान शिविर में 36 यूनिट रक्तदान किया गया।
डूंगरपुर। रक्तदान करते एमबीसी पुलिसकर्मी।