मुनि के शहर में विहार को लेकर सकल जैन समाज की बैठक
सकल जैन समाज की बैठक को संबोधित करते अतिथि।
डूंगरपुर|विद्यासागर सेवा समिति के तत्वावधान में सकल जैन समाज की बैठक मुनिसुव्रतनाथ जिनालय के संत भवन में बसंत नागदा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुनि प्रमाण सागर व विराट सागर के विहार कार्यक्रम को लेकर डूंगरपुर प्रवास के दौरान विविध कार्यक्रम पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बदामीलाल वखारिया, मुकेश नागदा, लक्ष्मीलाल काका, पवन जैन, अखिलेश, सूरजमल, हीरालाल सकानिया, जीवराज जैन, कन्हैयालाल भूखिया, रवि सेठ, राजेश डेन्डू, योगेश कोटडिया, महिपाल जैन, भरत नागदा, भावेश जैन, नरेश जैन, अरविंद जैन, पंकज जैन, केशु भाई, नटवरलाल, नगीनलाल, श्रीकांत सहित कई मौजूद थे।