एजुकेशन एक्सपर्ट से आज पूछिए सवाल और लीजिए मार्गदर्शन
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर
भास्कर की ओर से प्रत्येक गुरुवार को कॅरिअर संबंधित मार्गदर्शन के लिए आयोजित होने वाले भास्कर संवाद में गुरुवार को कोचिंग एक्सपर्ट और गुरुकुल शिक्षण संस्थान के निदेशक शरद जोशी युवाओं को मार्गदर्शन देंगे।
कार्यक्रम में युवा और अभिभावक फोन कर एक्सपर्ट से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए भास्कर के मोबाइल नंबर 9672986583 और 9340931776 पर कॉल कर सीधे ही एक्सपर्ट से बातचीत कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे ही अगले गुरुवार एक और एक्सपर्ट से भास्कर युवाओं को फोन से रूबरू कराएगा।
भास्कर संवाद