रेलवे में नई समय सारणी अब 15 अगस्त से होगी लागू
डूंगरपुर | इस वर्ष रेलवे में समय सारणी एक जुलाई के स्थान पर 15 अगस्त से लागू होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के सीपीआरओ तरुण जैन ने बताया कि वर्तमान में जारी समय सारणी 14 अगस्त तक लागू रहेगी। इसे 30 जून के आगे 14 अगस्त तक बढ़ाया गया है। नई समय सारणी इस बार 15 अगस्त से लागू होगी। नई समय सारणी पर काम चल रहा है।