डूंगरपुर। शिड्यूल एरिया संघर्ष समिति ने बेणेश्वर धाम पर सौंदर्यीकरण
डूंगरपुर। शिड्यूल एरिया संघर्ष समिति ने बेणेश्वर धाम पर सौंदर्यीकरण के तहत बनाए जा रहे बगीचे और रिंगवाल के कार्य को स्थगित करने की मांग रखी है। प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल कटारा ने बताया कि इस निर्माण कार्य को पैसा एक्ट में ग्राम सभा की सहमति से कराया जाए। बरसों से काबिज लोगों को सुरक्षित रखते हुए उनकी सहमति बनने तक काम को स्थगित करने की मांग रखी है। इसके लिए कलेक्टर के मार्फत राज्यपाल, आयुक्त सहित कई को ज्ञापन सौंपे है।