पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीलूड़ा में परशुराम जयंती पर युवा निकालेंगे वाहन रैली

भीलूड़ा में परशुराम जयंती पर युवा निकालेंगे वाहन रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलूड़ा। रघुनाथ मंदिर भीलूड़ा में शनिवार को सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें 18 अप्रैल को परशुराम जयंती को समारोह पूर्वक मनाने पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि टोलकिया औदिच्य ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विश्वनाथ पंड्या, अध्यक्ष तुलजाशंकर भट्ट, विशिष्ट अतिथि मनोहर पंड्या, कमलाशंकर जोशी, सुनील पंड्या, विनोद पंड्या थे। बैठक में जयप्रकाश पंड्या ने परशुराम जयंती मानने की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक में 18 अप्रैल को शाम 5 बजे सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल समूह द्वारा रघुनाथ मंदिर में भजन-कीर्तन किया जाएगा। शाम 6 बजे शिव मंडल की और से युवाओं की ओर से भगवान परशुराम की झांकी के साथ वाहन रैली निकली जाएगी। नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान कर शाम 7 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।

खबरें और भी हैं...