- Hindi News
- National
- बोर्ड ने परीक्षा परिणाम दिखाने के लिए फर्मों से मांगे रजिस्ट्रेशन के आवेदन
बोर्ड ने परीक्षा परिणाम दिखाने के लिए फर्मों से मांगे रजिस्ट्रेशन के आवेदन
डूंगरपुर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सभी मुख्य परीक्षाओं के परिणाम वेबसाइट, मोबाइल आैर आईवीआरएस पद्धति से कार्यालय को सेवा देने लिए फर्मों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 25 अप्रैल इसकी अंतिम तिथि है।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि आवेदन के साथ फर्म का कार्यक्षेत्र, संबंधित कार्य का अनुभव आैर वर्तमान में इस प्रकार की दी जा रही सेवाओं का विस्तृत विवरण आैर प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। उपरोक्त कार्य उन्हीं चयनित फर्मों से करवाया जाएगा जो वास्तव में स्वयं सेवा प्रदाता हैं, अथवा स्वयं द्वारा सेवा देने के लिए अन्य फर्मों का नेटवर्क इस्तेमाल करने के लिए सहयोग किया हुआ है।
इसके लिए फर्म को उपरोक्त विवरण आैर प्रमाण पत्र सहित आवेदन 100 रुपए के नॉन ज्युडिशियल स्टांप पेपर पर संलग्न शपथ पत्र के रूप में आैर पंजीयन शुल्क एक लाख रुपए का डिमांड ड्रॉफ्ट (डीडी) सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान अजमेर के नाम अथवा नगद राशि 25 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक आवश्यक रूप से बोर्ड कार्यालय में जमा करवा दें।