डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127 वी जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश खोड़निया थे। वक्ताओ ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। सभी ने अम्बेडकर के चित्र पुष्पमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पीसीसी महासचिव शंकर यादव, पूर्व विधायक पूंजीलाल परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकान्त पंडया, प्रधान लक्ष्मण कोटेड़, पूर्व प्रतिपक्ष नेता पुनमचन्द लबाना, जिपस हंसराज आमलिया, पूर्व उपप्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार मौजूद थे।
वहीं, डाॅ. अंबेडकर जयंती पर कृषि विज्ञान केंद्र हॉल में आदिवासी जनाधिकार एका मंच, ट्रेड यूनियन, किसान सभा, शिक्षक संघ शेखावत, जनवादी नौजवान सभा, महिला समिति, एसएफआई की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
आदिवासी विकास परिषद की ओर से कॉलेज छात्रावास सामुदायिक भवन में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई। अध्यक्ष रूपलाल डामोर ने बाबा साहत को पीडि़त मानवता का मसीहा बताया।
गणेशपुर. दोवड़ा पंचायत समिति के सवगढ गांव में डॉ. अंबेडकर जयंती सरपंच उर्मिला अहारी के सानिध्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। सचिव मणीलाल यादव, वार्ड पंच शंकरलाल अहारी, पूर्व वार्ड पंच शांतिलाल अहारी एवं पंचायत सहायक कमलेश अहारी मौजूद थे।
देवल. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा देवल की ओर से बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती यादव बस्ती ग्राम पंचायत देवल खास में मनाई गई।
निठाउवा. डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 127 वी जयंती के उपलक्ष्य में निठाउवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजो को फल वितरण किए।
कुंआ. डॉ. अम्बेडकर की 127 वीं जयंती पर यादव मौहल्ला कुंआ के प्रवेश द्वार पर बाबा साहब की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित किया।
पुनाली. डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पुनाली में स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। यादव समाज पुनाली और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। एआईसीसी सदस्य व पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, उपसरपंच सुखदेव यादव, पूर्व विधायक पूँजीलाल परमार, पूर्व केवीएस अध्यक्ष रतनलाल पाटीदार, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष सुरमाल परमार मौजूद थे।
बिछीवाड़ा. डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती शनिवार को सामुदायिक केंद्र यादव बस्ती में मनाई। विधायक देवेंद्र कटारा ने अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के अधिकारों मे पिछड़ों दलितों के प्राप्त अधिकारों के साथ छेड़छाड़ बंदोबस्त नहीं की जाएगी। आमजन को उनके अधिकारों को दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे। प्रधान राधादेवी घाटिया, हंसा कोटवाल, कृष्णराजसिंह चौहान ने विचार व्यक्त किए।
गलियाकोट. भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चितरी में शनिवार को पथ संचलन निकाला गया। खेल मैदान में बाबा साहेब की झांकी के साथ शुरू हुआ संचलन गांव के विभिन्न मार्गों से होता हुआ विद्यानिकेतन स्कूल पहुंचने पर समपन्न हुआ। संचलन में सबसे आगे पूर्ण गणवेश में बाल स्वयंसेवक आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कथावाचक कमलेश भाई शास्त्री ने स्वयंसेवकों और सर्व समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में बाबा साहेब के विचारों को धरातल पर उतार कर लोगों में आपसी वैमनस्यता मिटाई जा सकती है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कनकमल कटारा व चितरी थानाधिकारी अजयसिंह राव ने भी संबोधित किया।
सीमलवाड़ा. अटल सेवा केंद्र में शनिवार को शंकरलाल अहारी, सीमलवाड़ा प्रधान निमिषा भगोरा, झौंथरी प्रधान मंजुला रोत, मुश्ताक पठान सहित ग्रामीण मौजूद थे।
सागवाड़ा. ममता सेवा संस्थान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई। अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला।
भीलूड़ा. खड़गदा की यादव बस्ती में स्थित छात्रावास भवन में भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि रूपजी रोत, विशिष्ट अतिथि नवयुवक मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल, भीखाभाई, प्रताप, प्रकाशचंद्र, केसु, रामजी रोत, ध्रुव सहित कई मौजूद थे।
सागवाड़ा. गामड़ी देवकी में बसपा की ओर से डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मोहनलाल यादव थे। अध्यक्षता रामजीलाल यादव ने की। विशिष्ठ अतिथि भगवानलाल यादव सहित कई मौजूद थे।
डूंगरपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर तस्वीर पर माल्यार्पण करते कांग्रेसी।
भाजपा कार्यालय में जयंती मनाई
डूंगरपुर. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। पूर्व जिला अध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल, जिला अध्यक्ष वेलजी पाटीदार, विधायक देवेंद्र कटारा, जिला उपाध्यक्ष सुरेश फालोजिया, जिला मीडिया प्रमुख किरणेश्वर चौबीसा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश नागदा, मनोहर पटेल, माया सुथार, कमलेश पंचाल भूपेश सुथार, अजित नागदा, ने विचार रखे।
एएसपी ने किया रक्तदान
डूंगरपुर. भारत र| डॉ. अंबेडकर जयंती पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक नितेष आर्य ने रक्तदान किया और लोगों को भी अधिक से अधिक रक्तदान करने का संदेश दिया। रक्तदाता के जिला संयोजक पद्मेश गांधी, ब्लड बैंक के राजेंद्र सेवक मौजूद थे।
धंबोला में हुई ग्राम सभा
सीमलवाड़ा। धंबोला अटल सेवा केन्द्र में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ। सरपंच जमनादेवी गरासिया की अध्यक्षता में भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे में मुख्य कस्बे में ब्राह्मण मोहल्ले को परशुराम बस्ती व यादव बस्ती को भीमराव अंबेडकर बस्ती रखने का प्रस्ताव लिया। विकास कार्य के कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए। उप सरपंच सुनील भट्ट , सचिव जयप्रकाश पंड्य समेत मौजूद थे।
गलियाकोट
सागवाड़ा