डूंगला | लोठीयाना ग्राम पंचायत मुख्यालय से संगेसरा जाने वाले मार्ग पर बन रही सड़क का कार्य धीमी गति से होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर ठेकेदार द्वारा गिट्टी तो डाल दी गई, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया गया है। विभागीय अधिकारी धीमी गति से चल रहे कार्य को लेकर अनजान बने हुए हैं। ठेकेदार द्वारा करीब एक माह पूर्व यहां सड़क की खुदाई की गई, जिसे अब तक नहीं सुधारा गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक खासे परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण शीघ्र करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने जल्द ही विभागीय अधिकारियों की देखरेख में शीघ्र ही सड़क निर्माण मजबूती से करवाए जाने की मांग की।