चित्तौड़गढ़ | जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम के तहत विभिन्न कार्यों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह द्वारा आदेश के अनुसार, डूंगला पंस की ग्राम पंचायत ईडरा, मंगलवाड़, मोरवन, बिलोदा, भाटोली गुजरान, पालोद, संगेसरा, सेमलिया, पीराना व देलवास में 70 लाख से आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य, बड़ीसादड़ी पंस की ग्राम पंचायत कचुमरा में 21 लाख से तलाई गहरीकरण कार्य तथा चित्तौड़गढ़ पंस की ग्राम पंचायत केलझर में 21.57 लाख से नाडी निर्माण कराए जाएंगे।