जीतो 15 करोड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
दूनी |जीतो 15 करोड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को दैनिक भास्कर कार्यालय दूनी में पुरस्कार वितरित किए गए। मंगलवार को दूनी संवाददाता विनोद उपाध्याय, प्रशांत दुबे ने विजेता पाठकों को पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार मिलते ही पाठकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दूनी के अमित गोखरू, ममता गोखरू, मोहित साहू, टोकरावास के मनसुख मीणा, कोटड़ा के श्रवण कुम्हार, बंथली की अजंली श्रीमाल व दूनी के सीताराम नामा को हेयर कीट पुरस्कार दिया गया। विजेता अमित गोखरू, अरविंद गोखरू, मोहित, सीताराम ने बताया कि वह दैनिक भास्कर के कई सालों से पाठक है। वह भास्कर की हर प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। उनको भास्कर का नो-निगेटिव मंडे अखबार बहुत पंसद है। यह मीडिया जगत में भास्कर की सकारात्मक पहल है। भास्कर की मधुरिमा, रसरंग, आह जिंदगी में ज्ञानवर्धक सामग्री होती है। भास्कर सामाजिक क्षेत्र में भी समय-समय पर समाजसेवा से जुड़े काम करता है।