दूनी | सोमवार को तहसील क्षेत्र के बडोली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर न्याय आपके द्वार शिविर एसडीएम रवि वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें गांव के किसान देवीलाल का नामांतरण में नाम देव्या चल रहा था, जिसे शुद्धिकरण कर देवीलाल किया गया। वहीं घिस्या के नाम को नाम परिवर्तन को घीसालाल, फूला कंवर की जगह भुला कंवर, कालूराम की जगह बालूराम किया गया।
इन प्रकरणों का निस्तारण : शिविर में 30 पट्टे, 40 नामांतरण, 17 खातेदारी दुरूस्तीकरण के कार्य हुए। इस मौके पर सरपंच शिमला मीणा, तहसीलदार तेजपाल सिंह, एसडीएम रवि वर्मा के अलावा 18 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।