पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तहसीलदार करेंगे ख्वासपुरा की महिला की मौत की जांच

तहसीलदार करेंगे ख्वासपुरा की महिला की मौत की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गत दिनों संदिग्ध अवस्था में हुई ख्वासपुरा की रचना गुर्जर की मौत की जांच तहसीलदार करेंगे। जानकारी के अनुसार बनेठा थाना क्षेत्र के सूंथड़ा निवासी रचना की शादी करीब डेढ़ साल पहले नाथा प्रथा से ख्वासपुरा निवासी रामरतन गुर्जर के साथ हुई थी।

कुछ समय बाद ही उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इससे परेशान होकर लंबे समय से पीहर में थी। करीब एक पखवाड़े पहले उसका पति व फूफा ससुर आया आैर भविष्य में उसके साथ मारपीट नहीं करने की कहकर उसे ससुराल ले गए। जहां 19 मई को उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

इस पर रचना के भाई देवनारायण ने थाने में पति, सास, ननद समेत सात जनों के खिलाफ रचना की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब उच्च निर्देशानुसार इसकी जांच तहसीलदार करेंगे।

खबरें और भी हैं...