- Hindi News
- National
- चालक को झपकी आई, पिकअप डिवाइडर कूदकर बोलेरो से भिड़ी, तीन की मौत, धुआंकला गुरुद्वारे में मत्था टेकने आए थे
चालक को झपकी आई, पिकअप डिवाइडर कूदकर बोलेरो से भिड़ी, तीन की मौत, धुआंकला गुरुद्वारे में मत्था टेकने आए थे
टोंक-देवली राजमार्ग स्थित सरोली मोड पर रविवार सुबह पिकअप और बोलेरों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई व 5 घायल हो गए। अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर सामने से आ रही बोलेरो कार से टकरा गई। मरने वालों में दो लोग व 5 घायल बोलेरो में सवार थे। तीसरा पिकअप का ड्राइवर था। बोलेरों में सवार उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) सिक्ख परिवार काेटा में गुरुद्वारे में मत्था टेक कर धुआंकलां (टोंक) स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए आ रहे थे। घायलों में तीन लोगों की हालत चिंताजनक होने पर जयपुर रेफर किया गया है।
इस हादसे में बोलेरो सवार हरियाणा के शाहबाद निवासी विक्रमजीत सिंह, उधमसिंह नगर निवासी दिलजीत कौर (48) प|ी राणाप्रतापसिंह, पिकअप चालक जयपुर जिले के श्यामपुरा ढाणी निवासी सुरेन्द्र यादव (30) पुत्र पूरणमल यादव की मौत हो गई। घायल उधम सिंह नगर निवासी पमरजीत सिंह, बिलासपुर निवासी खुशजीत सिंह, अजयपाल सिंह,रणजीत कौर, दिलावर सिंह, को टोंेक रेफर किया गया।
थानाप्रभारी रामेश्वर मीणा ने बताया कि दिलजीतसिंह कौर प|ी राणाप्रतापसिंह उसके बेटे दिलराजसिंह व रिश्तेदार विक्रमजीतसिंह 45, परमजीतसिंह, बिलासपुर (यूपी) निवासी खुशजीतसिंह, शाहबाद (हरियाणा) निवासी रणजीत कौर प|ी विक्रमजीत सिंह, 5 वर्षीय दिलावरसिंह पुत्र विक्रमजीतसिंह बोलेरो में सवार थे। यह परिवार उत्तराखंड से ट्रेन के जरिये शनिवार शाम को कोटा पहुंचे थे, जहां उन्होंने गुरुद्वारे में मत्थ टेका। रविवार सुबह करीब 8 बजे टोंक जिले के धुंआकला स्थित धन्नाभगत गुरुद्वारे में मत्था टेकने रवाना हुए। सुबह दस बजे यह हादसा हुआ।
पुलिस ने कहा : स्पीड इतनी तेज थी की काबू में नहीं आया वाहन
घायल दिलराजसिंह ने बताया
बोलेरों पीछे की सीट पर बैठे 17 वर्षीय घायल दिलराजसिंह ने भास्कर को बताया कि वह परिजनों व रिश्तेदारों के साथ धुआंकला स्थित गुरुद्वारें में जा रहे थे। बोलेरों विक्रमसिंह चला रहा था। उसकी पास वाली सीट पर परमजीतसिंह बैठे हुए थे।
मैं और अन्य पदस्य पीछे की ओर बैठे थे। हम सरोली मोड से करीब दो सौ-ढाई सौ मीटर आगे टोंक की ओर ही निकले थे कि अचानक दूसरी साइड से डिवाइडर तोडते हुए एक पिकअप आई हमारी गाड़ी से टकरा गई। विक्रमजीत सिंह इससे बचने के लिए संभल पाता,उससे पहले पिकअप ने जोरदार आगे से टक्कर मार दी। विक्रमजीत सिंह व उसके पीछे की सीट पर बैठी दिलजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप चालक भी सीट व स्टेयरिंग के बीच लहुलुहान फंसा हुआ दिखाई दिया। लोगों ने उसे निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर पहुंचे अफसर व जनप्रतिनिधि
सूचना मिलने के बाद डीएसपी नरेंद्रमोहन शर्मा, दूनी थाने के थानाधिकारी घीसालाल राव, घाड थानाप्रभारी रामेश्वर मीणा, धन्नाभगत गुरूद्वारे के बाबा शेर सिंह, जिला परिषद सदस्य कुलदीप सिंह, बंथली सरपंच रामस्वरूप चौधरी, एडवोकेट कुलदीप शर्मा, भाजपा नेता सुशील बज भी मौके पर पहुंचे।
घायलों के पहुंचने पर अस्पताल में भीड़
दूनी. हादसे में हुए घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची एंबूलेंस तथा जमा लोग।
हमें बचने का मौका ही नहीं मिला, मां और मौसा के अंतिम समय में उनसे बात भी नहीं कर सका
बचाव का मौका नहीं मिला
घाड थाने की सरोली पुलिस चौकी के इंचार्ज रामगोपाल ने बताया कि जांच-पड़ताल में पता चला कि पिकअप के आगे कोई वाहन या मवेशी नहीं था। पिकअप की रफ्तार तेज थी, झपकी लगने से ही यह हादसा हुआ। ड्राइवर को बचाव का भी मौका नहीं मिला।
आज घर लौटना था
कार सवार दिलराज सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पौने 6 बजे कोटा निजामुद्दीन ट्रेन से वापस गांव जाना था।
लोगों ने घायलों को निकाला, अस्पताल भेजा
एक्सीडेंट के बाद कई लोग मौके पर तमाशबीन की तरह एकत्रित हो गए, लेकिन मौके पर पहुंचे जुनिया हेमेन्द्र गुर्जर, मोजीराम गुर्जर, सरोली निवासी अनिल जैन, महावीर वैष्णव, निवारिया निवासी कमल जाट, रामवतार रेगर ने पिकअप व बोलेरों में फंसे घायलों व मृतकों को बाहर निकाला और दूनी अस्पताल लाए।
विधायक ने घायलों को संभाला
टोंक | हादसे की सूचना मिलते ही विधायक अजीत सिंह मेहता सआदत अस्पताल पहुंचे। घायलों को संभाला तथा गंभीर घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। वहीं रेफर हुए घायलों को भी जल्द ही वाहनों की व्यवस्था करवाकर जयपुर भिजवाया। इस दौरान पर मनीष तोषनीवाल, प्रधान जगदीश गुर्जर, माधवदास बालानी, प्रभु बडोलिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने भी घायलों को संभाला तथा उनके लिए पानी आदि की व्यवस्था की।