पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धन्ना भगत की जमीन को सालभर के लिए 1.05 लाख में दी लीज पर

धन्ना भगत की जमीन को सालभर के लिए 1.05 लाख में दी लीज पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी | धुंआ कला स्थित धन्ना भगत की 900 साल पुरानी खातेदारी की जमीन को मंदिर विकास समिति द्वारा रविवार को एक साल के लिए लीज पर दिया गया। मंदिर समिति ने धन्ना भगत महाराज की जमीन को 1.05 लाख रुपए में एक साल के लिए धुंआ कला के मोहनलाल धाकड़ को लीज पर दी। वहीं 18 बीघा जमीन पर तारबंदी, भोजनशाला के टीनशेड लगवाने सहित कई प्रस्ताव लिए गए।

धुंआ कला में संत धन्ना भगत महाराज की 900 साल पुरानी 18 बीघा जमीन आज भी संत धन्ना भगत के नाम से खातेदारी है। इस जमीन को प्रतिवर्ष एक साल के लिए खुली बोली लगाकर लीज पर दिया जाता है। जिससे होने वाली आय को मंदिर विकास पर खर्च किया जाता है। मंदिर विकास समिति की बैठक संत धन्ना भगत मंदिर में हुई।

21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित : सर्व सहमति से नंदकिशोर साहू को अध्यक्ष, बद्रीलाल पांचाल सचिव, लादू लाल जाट, गोपाल सैनी, लड्डूलाल मीणा को उपाध्यक्ष, संरक्षक पूर्व सरपंच शिवजी लाल जांगिड़ के अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रामसहाय धाकड़, राजेश मीणा, रामलाल, किशनलाल जाट, सुरेश, दिनेश जाट, लादूलाल चौधरी, महावीर यादव, नाथूलाल सैन, रामफुल गुर्जर, अनिल शर्मा, बनवारी चौधरी, प्रधान मीणा, जगदीश सैनी, धनराज मीणा, गोपाल, जगदीश धाकड़ सहित 21 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

खबरें और भी हैं...