पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ख्वासपुरा में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, पति समेत 6 जनों के खिलाफ केस

ख्वासपुरा में विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत, पति समेत 6 जनों के खिलाफ केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ख्वासपुरा में शनिवार को संदिग्ध अवस्था में हुई महिला की मौत के मामले पहर पक्ष की ओर से उसके ससुराल पक्ष के पति समेत सास, ननद, मामी ससुर समेत पांच-छह जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर उसे पीहर पक्ष को सौंप दिया और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाप्रभारी घीसालाल ने बताया कि बनेठा थाना क्षेत्र के सूंथड़ा निवासी देवनारायण पुत्र नाथूलाल गुर्जर ने दूनी थाने में मामला दर्ज करवाया है कि उसकी बहिन रचना (31) का विवाह फरवरी 2017 में सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार 500 रुपए के स्टांप पत्र पर लिखा कर नाता प्रथा से ख्वासपुरा निवासी रामरतन पुत्र गोपीलाल गुर्जर के साथ पंच-पटेलों की उपस्थिति में किया किया था, लेकिन करीब तीन माह बाद ही उसकी बहिन रचना के साथ उसकी सास पाना देवी, पति रामरतन लाल आए-दिन मारपीट करने लग गए। इससे परेशान होकर उसे अक्टूबर 2017 में पीहर पक्ष पीहर सूथड़ा ले गए।

तहसीलदार-डीएसपी-थानाधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम, नाता प्रथा से हुआ था विवाह

दूनी. विवाहिता के शव के पोस्टमार्टम के दौरान बाहर खड़ी पुलिस व परिजन।

मारपीट न करने का भरोसा दिलाकर ले गए थे साथ : पीहर पक्ष

फिर 8 मई को रचना का पति रामरतन व फूफा ससुर चांदसिंहपुरा निवासी रामलाल पुत्र भंवरलाल गुर्जर उसे लेने के लिए सूंथड़ा गांव आए और विश्वास दिलाया कि भविष्य में मारपीट नहीं करेंगे। ऐसे में रचना को उनके साथ ससुराल भेज दिया, लेकिन कुछ दिन बाद ही बर्ताव ठीक नहीं रहा और 19 मई को उसकी बहिन से मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी शनिवार को मौत हो गई। रचना के शरीर पर उसके भाई ने चोटों के निशान भी बताए है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।

पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सौंपा

रविवार को रचना के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की टीम ने एसडीएम के प्रतिनिधि तहसीलदार तेजपाल सिंह के अलावा डीएसपी नरेंद्रमोहन शर्मा के अलावा पीहर व ससुराल पक्ष के लोगों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। मेडिकल बोर्ड में डॉ.अमजद खान, आवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. दिव्या जोशी शामिल थी। पोस्टमार्टम के बाद शव को पीहर पक्ष को दे दिया गया। बाद में गमगीन माहौल में सूंथड़ा में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विसरा जांच के लिए सैंपल जयपुर भेजा : सीएचसी प्रभारी

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रभारी महावीर जैन ने बताया कि मृतका रचना के शव का रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम लिया है। विसरा जांच के लिए सैंपल लेकर उन्हें जयपुर भेज दिए है। जांच रिपोर्ट के बाद ही रचना के मौत के वास्तविक कारण सामने आएंगे।

इनके खिलाफ केस दर्ज : मृतका के पति रामरतन, सास पाना देवी,चांदसिंहपुरा निवासी फूफा ससुर रामलाल गुर्जर, कल्याणपुरा निवासी मामा रामलाल गुर्जर, ननद राधा, घासीलाल सहित 5-6 जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...