पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सगस बाबा की बावड़ी पर नवकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ ध्वज का किया पूजन

सगस बाबा की बावड़ी पर नवकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ ध्वज का किया पूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के सगस बाबा की बावडी पर जून माह में होने वाले नवकुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ को लेकर बुधवार को ध्वज पूजन किया गया। ध्वज पूजन के समय पांडाल वैदिक मंत्रों के साथ सगस बाबा की जय, बावड़ी वाले बाबा की जय, दूणजा मैया की जय, रणछोड़ नाथ की जय के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो गया। अयोध्या वाले फलाहारी बाबा गंगादास महाराज व आचार्य वैणीप्रसाद शर्मा के सानिध्य में 14 जून से 22 जून तक श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम मंत्र नवकुंडात्मक महायज्ञ होगा। दूणजा माता मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय नानी बाई रा मायरा संगीतमय कथा दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इसमें राष्ट्रीय कथावाचक प्रवक्ता पदमा शर्मा की कथा वाचन करेंगी।

जानियावास में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

चंदवाड़ ग्राम पंचायत के जानियावास गांव में नवनिर्मित लक्ष्मीनाथ मंदिर में बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हो गया। प्रधान कलश की बोली किशनलाल जाट व घोड़ी पर बैठने की बोली शिवजीराम चौधरी के नाम छूटी। पंचकुंडीय यज्ञ में महावीर जाट, बन्नालाल जाट, रामप्रसाद जाट, प्रहलाद जाट, किशनलाल जाट ने आहुतियां दी। 22 अप्रैल को मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व मंदिर शिखर पर कलश चढ़ाया जाएगा। वर्षों पुराना होने के कारण मंदिर पूर्णतया काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया था। पंच-पटेलों ने अपने खेतों की तूड़ी बेचकर व प्रत्येक घर से उगाई कर मंदिर का पुर्ननिर्माण कराया। इ18 से 22 अप्रैल तक बाबा नवरतन दास महाराज के सान्निध्य में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...