पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आनंद मधुकर भवन में बच्चों के लिए कार्यशाला आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|वर्धमान स्थानकवासी श्रमण संघ की ओर से आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब में समाज के बच्चों के लिए शिविर लगाया गया है। इसके तहत 18 मई को समाज और स्वयं के प्रति जागरूक बने विषय पर शाम 7.30 बजे से कार्यशाला रखी गई है।

इसमें बच्चे समाज के साथ-साथ स्वयं के प्रति जागरूक कैसे बने, यह बताया जाएगा। यदि यह संस्कार हमें बचपन में ही आ जाए तो एक समृद्ध समाज का निर्माण हम कर सकते हैं। शिविर में आने वाले बच्चों के लिए यह कार्यशाला एक्सपर्ट्स द्वारा ली जाएगी। जो बच्चे शिविर में नहीं आ रहे, वे भी इस कार्यशाला में आकर एक नया अनुभव ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं...