पाटन|ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन की बैठक विश्राम गृह पाटन में रखी गई। इस दौरान 18 मई को दुर्ग में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में पाटन से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं व बूथ लेबल कार्यकर्ताओं को सभा में ले जाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में विस प्रभारी राजेंद्र साहू ने कहा कि पाटन विधानसभा में सभी की नजर रहेगी। सभी कार्यकर्ता अपने बूथ स्तर की जानकारी के साथ जाएं। सभी अनुशासन का परिचय देते हुए कार्यक्रम में शामिल हों। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष मेहत्तर वर्मा, युकां अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, कौशल चंद्राकर, आशीष वर्मा ने संबोधित किया।