पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • चार वर्षीय बीएड कोर्स के लिए एडमिशन इस बार परीक्षा से

चार वर्षीय बीएड कोर्स के लिए एडमिशन इस बार परीक्षा से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| बीए.बीएड व बीएससी.बीएड के चार वर्षीय कोर्स में दाखिले के लिए इस बार छात्रों को प्रवेश परीक्षा से होकर गुजरना होगा। इन कोर्स में दाखिले के लिए मेरिट का सिस्टम खत्म हो गया है। व्यापमं से इसकी प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 जून तक भरे जाएंगे। राज्य में यह कोर्स तीन कॉलेजों में संचालित है, यहां इसकी 200 सीटें हैं। 4 वर्षीय कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा एक जुलाई को व्यापमं से आयोजित की जाएगी। राज्य में बीएड का दो वर्षीय कोर्स कुछ साल पुराना है।

अलग-अलग विवि से संबद्ध करीब 143 कॉलेजों में दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। जहां बीएड की करीब 14,000 सीटें हैं। पिछले साल बीएड के चार वर्षीय कोर्स के लिए दुर्ग, अछोटी के एक निजी संस्थान को अनुमति मिली। तब एडमिशन की प्रक्रिया अन्य कोर्स में खत्म हो गई थी। इसलिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) से उसे मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने की छूट दी गई। इस साल दो अन्य संस्थानों को भी अनुमति मिली है। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रवेश नियम बनाया। इसके आधार पर एससीईआरटी ने प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव व्यापमं को भेजा।

अब परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बारहवीं पास विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा के बाद ओवरऑल रैंक के आधार पर एससीईआरटी से काउंसिलिंग होगी। फिर संबंधित छात्रों को सीटें मिलेगी।

मेरिट सिस्टम खत्म

खबरें और भी हैं...