लुचकी तालाब के करीब एक चबूतरे पर गुरुवार की सुबह सफाई कामगार बैठे मिलने पर महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने उन्हें फटकार लगाई। महापौर अपने वाहन से यहां से गुजर रहीं थी। उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसी गलती हुई तो घर बैठना पड़ेगा। उन्होंने सुपर वाइजर, दरोगा व अन्य जिम्मेदारों को भी फटकारा। महापौर ने लापरवाही बरतने वाले की गैरहाजिरी डालने का आदेश दिया। स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराटे, दरोगा रामलाल भट्ट, सुपरवाइजर वेंकट स्वामी को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों की लापरवाही से क्षेत्र में सफाई नहीं हो रही है। लगातार शिकायतें मिलती हैं।