पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पोलसाय पारा क्षेत्र में छापामारी कर जुआ और सट्टा पट्टी लिखते दो महिला और पुरुष को पुलिस ने पकड़ा

पोलसाय पारा क्षेत्र में छापामारी कर जुआ और सट्टा पट्टी लिखते दो महिला और पुरुष को पुलिस ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोतवाली पुलिस ने पोलसाय पारा क्षेत्र में छापेमारी करके जुआ और सट्टा खेलते एक पुरुष समेत दो महिलाओं को पकड़ा है। पकड़े गए तीन आरोपियों से पुलिस ने 10 हजार रुपए जब्त किए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पोलसाय पारा में फिरोज अली पिता जब्बार अली कागज के पन्नों में विभिन्न अंकों के सामने रुपए पैसों का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिला रहा था। आरोपी के कब्जे से 3 नगर सट्टा पट्टी पर्ची और 4400 रुपए नकद मिली। पोलसाय पारा में ही पिंकी सावन को सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा। महिला के कब्जे से 4 नग सट्टा पट्टी पर्ची और 550 मिले। इसी तरह नूरजहां पति मोहम्मद रजक निवासी अयोध्यावासी धर्मशाला के पास दुर्ग के कब्जे से 3 नग सट्टा पट्टी समेत 5260 रुपए कब्जे में लिए।

खबरें और भी हैं...