पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सहकारिता निरीक्षक पर ट्रांसपोटर्स ने लगाया बदसलूकी करने का आरोप

सहकारिता निरीक्षक पर ट्रांसपोटर्स ने लगाया बदसलूकी करने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|बुनकर भवन दुर्ग में सहकारिता निरीक्षक द्वारा ट्रांसपोटर्स से बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पाटन क्षेत्र के ट्रांसपोटर्स मोहन नगर थाने पहुंचे। उन्होंने मामले को लेकर शिकायत की। बहरहाल अपराध दर्ज नहीं किया गया है, विवेचना में मामले को लिया गया है। नेहरूनगर निवासी अमित सिंघल के तरफ से यह शिकायत की गई है। सिंघल की गाड़ी सीजी 05 डब्लू 9715 को पतोरा के पास रोका गया। ड्राइवर चित्रकान्त साहू से रॉयल्टी पर्ची मांगी गई। रॉयल्टी पर्ची ड्राइवर ने दिखाई। इसके बाद ड्राइवर का मोबाइल छीन लिया गया। उन्होंने बताया गाड़ी को छोड़ने के लिए कथित रूप से पैसों की डिमांड की गई। न देने पर दुर्व्यवहार किया गया। गुरुवार को जब वे बुनकर संघ कार्यालय पहुंचे, तो वहां भी बदसलूकी की गई। इस पर उन्होंने शिकायत की।

खबरें और भी हैं...