नेटवर्किंग के माध्यम से हजारों लोगों से रकम निवेश कराने के बाद पैसा वापस न करने पर एवीएम रियल इस्टेट एंड अलाइड लिमिटेड कंपनी के खिलाफ शिकायत की गई है। कंपनी के एजेंटों और निवेश करने वाले नागरिकों ने कंपनी के मालिक राजेश्वर प्रसाद द्विवेदी सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस से शिकायत की है। द्विवेदी प्रदेश भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष हैं।
स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश महासचिव और अधिवक्ता सतीश त्रिपाठी के नेतृत्व में कंपनी के एजेंटों ने कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और एसपी को ज्ञापन देकर कहा है िक लोगों को रियल इस्टेट क्षेत्र में निवेश करने पर मूल रकम की दो से तीन गुना रकम लौटाने का झांसा दिया गया। पूरे जिले में करोड़ों रुपए जमा कराए गए। कंपनी ने दो-तीन गुना रकम लौटाना तो दूर लोगों को मूल रकम भी वापस नहीं लौटाई ।
रसूख का फायदा उठाकर नहीं लौटा रहे पैसे: कंपनी के एजेंटों ने बताया कि कंपनी के प्रमुख राजेश्वर द्विवेदी भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष होने के साथ ही राजनांदगांव से जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके हैं। अपने रसूख का फायदा उठाकर द्विवेदी लोगों को पैसा नहीं लौटा रहे।
कंपनी के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे एजेंट।
एजेंट बनाकर लोगों को ठगने का आरोप
अभिकर्ता निवेशक संघ के सदस्यों ने शिकायत में बताया िक कंपनी के मालिक आरपी द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, अनिल साहू, महेन्द्र साहू हैं। कंपनी के संचालकों में द्विवेदी के पुत्र और प|ी भी शामिल हैं। स्थानीय युवकों को कमीशन के आधार पर एजेंट बनाया गया। एजेंटों को टार्गेट देकर लोगों से करोड़ों रुपए जमा कराए गए। लेकिन रकम लौटाई नहीं गई।
कलेक्टर बोले एफआईआर दर्ज कराओ
कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी है। पुलिस महानिरीक्षक जीपी सिंह ने विशेष टीम बनाकर ऐसी सभी चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता सतीश त्रिपाठी ने कहा िक लोगों से कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा।