पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फोरम ने कहा आदेश नहीं मानने वाले को करें पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|जिला उपभोक्ता फोरम ने आदेश नहीं मानने वाले कोरियर सर्विस प्रबंधक देवाशीष देव को हिरासत में लेकर फोरम के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया। जहां माफी के साथ 20 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट उनके तरफ से जारी किया गया। इसके बाद फोरम ने उन्हें छोड़ा। प्रकरण के मुताबिक पॉवर हाउस निवासी बब्बू सिंह ने डीटीडीसी कोरियर सर्विस से पार्सल बुक कराकर उड़ीसा भेजा था। इस दौरान 5 दिन का समय लगने की बात कही गई, लेकिन पार्सल नहीं पहुंचा। इस पर बब्बू ने फोरम में परिवाद दायर किया था।

खबरें और भी हैं...