फर्जी समूह बनाकर खोली राशन दुकान
धमधा ब्लॉक के 7 गांवों में अलग-अलग स्व-सहायता समूह बनाकर एक ही व्यक्ति सरकारी राशन दुकानों का संचालन कर रहा है। गांव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान रोज न खुलने की शिकायत पर सेल्समैन से पूछताछ की। सेल्समैन ने बताया िक एक ही व्यक्ति के नाम से 7 गांवों में स्वसहायता समूह बनाकर दुकानें चलाई जा रही हैं। कलेक्टर ने फूड कंट्रोलर सीपी दीपांकर को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
पिथौरा गांव में दुकान के सेल्समैन को बुलाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि सात गांवों में अलग-अलग स्वसहायता समूह बनाकर एक ही व्यक्ति चंकी पांडेय राशन दुकानों का संचालन कर रहा है। मामले की जांच शुरू हो गई है।
अंजोरा में भी मिली गड़बड़ी की कंप्लेन
इधर अंजोरा के नागरिकों ने खाद्य विभाग में राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत की है। बताया िक राशन दुकान का सेल्समैन कार्ड में दर्ज परिवार के सदस्यों के नाम कटने की भ्रामक जानकारी देकर निर्धारित मात्रा में चावल की कंप्लेन मिली।