पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • दीपक नगर में निकाली मां गायत्री की शोभायात्रा,5 कुंडीय यज्ञ शुरू

दीपक नगर में निकाली मां गायत्री की शोभायात्रा,5 कुंडीय यज्ञ शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|शहर के वार्ड नंबर 23 दीपक नगर स्थित रेवा तालाब के प्रांगण में 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दो दिवसीय आयोजन की शुरुआत शनिवार को हुई। इस अवसर पर महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ अश्व रथ में माता गायत्री की प्रतिमा काे रखकर वार्ड में शोभायात्रा निकाली। यात्रा के दौरान गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ-साथ समाज को नशा मुक्ति करने का संदेश दिया गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर समाप्त हुई। इस कलश यात्रा में वार्ड पार्षद विजय जलकारे, निधि चौहान आदि शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...