डुमरडीह स्कूल में छात्रों को बांटे गए जाति प्रमाण-पत्र
सामाजिक न्याय दिवस पर बच्चों ने गांव में रैली निकाली।
भास्कर न्यूज | उतई
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डुमरडीह में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। ग्राम पंचायत द्वारा विशेष ग्राम सभा भी रखी गई। इस अवसर पर दुर्ग एबीईओ नीलम राजपूत उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया।
अतिथियों ने 5 बच्चों को स्थायी जाति प्रमाण पत्र वितरित किया। शिक्षक पोषण मारकंडे ने डॉ. आंबेडकर का जीवन परिचय, उनके उल्लेखनीय कार्यों को बताया। इस अवसर पर पंच, एसएमसी पदाधिकारी, पालक, सावंत साहू, जीएल चेलक, डी. चंद्राकर, योगेश्वर महिपाल, नवीन मिश्रा उपस्थित थे। संचालन सोमन निर्मलकर ने किया।