पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • पंचायतों में शुरू हुआ स्वराज, पांच मई तक लिया जाएगा योजनाओं का फीडबैक

पंचायतों में शुरू हुआ स्वराज, पांच मई तक लिया जाएगा योजनाओं का फीडबैक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वराज अभियान शनिवार से शुरू हो गया। यह अभियान 5 मई तक चलेगा। इस दौरान सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाएगा। ग्रामीणों से सरकारी कार्यक्रमों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। सभी विभागों के अफसर ग्रामसभा में उपस्थित रहेंगे।

कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने विभागीय अफसरों को योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने पिथौरा में स्वराज अभियान के दौरान उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और मिशन इन्द्रधनुष के अंतर्गत नए निर्देशों के आधार पर शत प्रतिशत लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए। स्वराज अभियान के लिए केंद्र सरकार ने जिले के 12 ग्राम पंचायतों में फ्लैगशिप योजनाओं के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ देने का लक्ष्य दिया है। चयनित पंचायतों में नंदवाय, सेवती, पेंड्रीतराई, पिथौरा, गिरहोला, लहंगा, खपरी, पंचदेवरी, ढाबा, उमरपोटी, डूमरडीह और राखी शाामिल है। इनमें योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से किया जाएगा। कलेक्टर ने मिशन अंत्योदय के तहत चयनित 40 पंचायतों, 4 सांसद आदर्श ग्राम पंचायतों, 11 विधायक आदर्श ग्रामों और गौण खनिज के चयनित 8 पंचायतों में भी फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...