पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • तापमान परिवर्तन के चलते चक्रवात, मरका में गिरे ओले पंडरिया में 3 घंटे बारिश से संकट में आई रबी की फसल

तापमान परिवर्तन के चलते चक्रवात, मरका में गिरे ओले पंडरिया में 3 घंटे बारिश से संकट में आई रबी की फसल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिण क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में तापमान परिवर्तन से बने चक्रवात के चलते शनिवार को पंडरिया ब्लॉक के कई हिस्सों में 3 घंटे तेज बारिश हुई। वहीं मरका में बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिससे रबी फसलें संकट में हैं। खासतौर से परिपक्व स्थिति वाली फसल पर असर की आशंका है।

कृषि विभाग के उपसंचालक एनएल पाण्डेय बताते हैं कि कबीरधाम जिले में 1.12 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें हैं। मौजूदा समय में फसलें परिपक्व अवस्था में हैं।

मरका में तेज बारिश के साथ ओले गिरे
कबीरधाम जिले में शनिवार दोपहर अचानक मौसम परिवर्तन हुआ। आंधी चलने लगी। कवर्धा ब्लॉक के ग्राम मरका में दोपहर 1 से 2 बजे तक तेज बारिश के साथ ओले गिरे। पंडरिया ब्लॉक के कुई-कुकदूर इलाके में 3 घंटे तक तेज बारिश हुई। मौसम विज्ञानिकों की मानें तो रविवार के मौसम में बदलाव शुरु होगा। सोमवार से तापमान सामान्य हो जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से चेतावनी, अगले 3 दिन तक हो सकती है बारिश
रबी सीजन में इतनी फसल धरती पर
फसल रकबा (हेक्टेयर में)

चना 85152

गेहूं 11125

मक्का 562

मटर 922

मसूर 3501

तिवरा 4640

सब्जी 6125

कवर्धा.मरका में तेज बारिश के साथ गिरे ओले।

यह नुकसान हुआ: वर्षा से बागवानी व उद्यानिकी फसलों पर असर का खतरा है। हाइब्रीड किस्म के पके टमाटर खेतों में गिर गए। वहीं सगोना, देवसरा, लालपुर में टमाटर, भिंडी, तूमड़ा व बरबट्‌टी को नुकसान हुआ है।

50 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा
सहायक मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन बताते हैं कि ऊपरी चक्रवात और द्रोणिका इन दोनों सिस्टम धीरे-धीरे करके पूरे छत्तीसगढ़ में अपना असर दिखा रही है। दुर्ग और बालोद में भी तेज हवाएं चली थी। लेकिन जैसे-जैसे हवा की दिशा ऊपर की ओर बढ़ी सिस्टम उत्तरी छग की ओर आगे बढ़ रहा है। शनिवार को कवर्धा में इसका प्रभाव दिखा।

गर्म मौसम हुआ सर्द
ऊपरी चक्रवात और द्रोणिका छत्तीसगढ़ में इस समय प्रभाव दिखा रहे हैं और अप्रैल की तपन के बीच वर्षा हो रही है।

3 दिन तक बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर (रायपुर) ने अगले 3 दिन तक बारिश की चेतावनी दी है। कवर्धा शहर में पिछले 3 दिन से मौसम में अचानक बदलाव हो रहा है। कभी तेज धूप निकलती है, तो तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी गिरने लगी है। शनिवार दोपहर भी तेज हवाएं चलने से तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम दर्ज की गई।

तापमान परिवर्तन से चक्रवात
दक्षिण क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में तापमान परिवर्तन के कारण चक्रवात बना है। इससे मौसम में नमी है व बारिश हो रही है। यह स्थिति रविवार तक रहेगी। सोमवार से मौसम में सुधार होने की संभावना है। डॉ. प्रकाश खरे, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर

खबरें और भी हैं...