चंडी मंदिर वार्ड में मनाया सुपोषण दिवस
दुर्ग|शहरी परियोजना के अंतर्गत शिवपारा चंडी मंदिर वार्ड 33 में बच्चों के सुपोषण के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद राजकुमार वर्मा, मितानिन मीनू सेन ने बच्चों को कुपोषण के कारण और इससे बचने के उपायों की जानकारी दी। कुपोषण के क्षेत्र में अच्छे कार्य के लिए श्वेता मानिकपुरी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम के बाद कुपोषण मुक्ति के लिए वार्ड में रैली निकाली गई। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक दीप्ति शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता यादव, लक्ष्मी साहू सहित अन्य मौजूद थे।