पिथौरा में पानी की समस्या, कलेक्टर ने तुरंत एस्टीमेट बनाने के दिए निर्देश
पिथौरा ग्राम पंचायत में पानी की समस्या का पता चलने पर कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने पीएचई अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। कलेक्टर ने कहा कि पहले कई बार कड़े निर्देश देने के बावजूद अभी तक कार्ययोजना तक नहीं बनाई गई। उन्होंने अफसरों को एक हफ्ते के भीतर सभी प्रभावित गांवों में पेयजल और निस्तारी की व्यवस्था करने कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने लोगों की समस्या का निराकरण करने में लापरवाही न बरतने कहा। उन्होंनें पंचायत में कुल परिवारों और घरों की संख्या की जानकारी मांगी। जिम्मेदारों ने अलग-अलग आंकड़े बताए। इस पर उन्हें फटकार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि कई अपात्र लोगों के नाम पीएम आवास योजना में शामिल हैं।