पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • रोड निर्माण में डाल रहे चोरी की मुरुम, ग्रामीणों ने पकड़ा

रोड निर्माण में डाल रहे चोरी की मुरुम, ग्रामीणों ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जामगांव आर(बेल्हारी)

पाटन ब्लॉक में सेलूद-जामगांव आर से रानीतराई व पाटन तक सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा अवैध उत्खनन कर मुरुम बिछाई जा रही है। यहां महीनेभर से निजी व सरकारी भूमि में अवैध मुरुम खनन का काम चल रहा है, लेकिन इसके लिए न तो परमिशन ली गई है और न ही चालकों के पास परिवहन के लिए रायल्टी पर्ची है। इस तरह चोरी की मुरुम से सड़क बनाई जा रही। ग्राम पंचायत भरर में हाईस्कूल के पास तालाब से बीते सप्ताह भर मुरुम निकासी की जा रही है।

कार्रवाई के निर्देश देेता हूं

सड़क निर्माण के लिए मुरुम उत्खनन के लिए नियमत: अनुमति जरूरी है। माइनिंग वालों को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश देता हूं। जीआर महिपाल, एसडीएम, पाटन

बेधड़क मुरूम का खनन हो रहा है।

किसी ने अनुमति नहीं ली है

भरर में मुरुम उत्खनन की जानकारी नहीं थी। यहां से मुरुम निकालने के लिए किसी ने अनुमति नहीं ली है। कुम्हली के लिए भी ली गई अनुमति की समयावधि समाप्त हो चुकी है। कार्रवाई की जाएगी। प्रवीण चंद्राकर, खनिज निरीक्षक, दुर्ग

खबरें और भी हैं...