पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

11वीं की छात्रा की हो रही थी शादी, प्रशासन ने रुकवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धमधा के ग्राम अछोली में नाबालिग की शादी होने से प्रशासन ने रुकवाया है। जिला प्रशासन को बाल विवाह की सूचना मिली थी। जांच के लिए टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान नाबालिग के पिता द्वारा जन्मतिथि को लेकर नियमतः: प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया जा सका। परिजनों के तरफ से नाबालिग का आधार कार्ड जरूर उपलब्ध कराया गया। इसमें उसकी जन्मतिथि 2 जनवरी 2000 दर्शाई गई है। प्रशासनिक टीम ने इसे उम्र सत्यापन नियमावली के बाहर बताया। फिलहाल शादी की कार्रवाई रोक दी गई है। प्रशासन ने 24 घंटे का समय परिजनों को दिया है।

19 अप्रैल को होनी थी शादी

प्रशासन को खबर मिली थी कि अछोली में वर्मा परिवार में 11वीं की एक छात्रा की शादी हो रही है। उसकी उम्र 18 वर्ष नहीं हुई है। टीम मौके पर गई। तब घर पर तेल-हल्दी व चुरमाटी का कार्यक्रम चल रहा था। उसे रुकवाया गया। 19 को शादी होने वाली थी।

खबरें और भी हैं...