पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अतिक्रमण तोड़ने गए बल के साथ विवाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग| इंदिरा मार्केट में अतिक्रमण की वीडियो रिकार्डिंग करना नगर निगम अधिकारियों को भारी पड़ गया। तीन दिन निगम के तीन अधिकारियों रिकार्डिंग के लिए गए थे। इस दौरान मोती कॉम्पलेक्स के पास कैमरा निकालकर रिकार्डिंग शुरू तो दर्जनभर से ज्यादा लोगों ने उन्हें घेर लिया। धक्का-मुक्की करते हुए उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इस संबंध उन्होंने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सहायक राजस्व निरीक्षक थान सिंह, प्रभारी लिपिक अनिल मनहरे, सहायक राज्य निरीक्षक शशिकांत यादव और महेंद्र सोनटके को नगरायुक्त ने मोती काम्पलेक्स के पास जूता-चप्पल की दुकानें एवं इंदिरा मार्केट स्टेशन रोड की कपड़ा दुकानों की विडियोग्राफी की ड्यूटी दी थी। इसलिए अमला गया था।

खबरें और भी हैं...